• By Satyam Prajapati
  • 0 Comments
  • 221 Views
  • Social
  • 13 Sep, 2026

शिक्षा-रोजगार के सवाल पर GenZ महाजुटान यात्रा आजमगढ़ पहुंची

शिक्षा और रोजगार के सवाल को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रही  महाजुटान यात्रा इलाहाबाद, बनारस होते हुए आज आजमगढ़ के नेहरू हॉल पहुंची।

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 13 सितंबर 2026 | स्थान: आजमगढ़

शिक्षा-रोजगार के सवाल पर GenZ महाजुटान यात्रा आजमगढ़ पहुंची

शिक्षा और रोजगार के सवाल को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रही  महाजुटान यात्रा इलाहाबाद, बनारस होते हुए आज आजमगढ़ के नेहरू हॉल पहुंची।

नेहरू हॉल में आयोजित जनसभा को आइसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मनीष, उपाध्यक्ष कॉमरेड सोनाली यादव और भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जय प्रकाश नारायण ने संबोधित किया। सभा में नागरिक समाज के लोग भी उपस्थित रहे।

आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा ने कहा, "ये यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं है, ये NEP 2020 के जरिए शिक्षा को बेचने की नीति के खिलाफ जुटान है। सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं ताकि गरीब, दलित, आदिवासी, मुसलमान और लड़कियों को शिक्षा से बाहर किया जा सके। हम स्कूल बचाने और हर स्कूल में टीचर, लैब, लाइब्रेरी की लड़ाई लड़ रहे हैं।"

आइसा के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मनीष ने कहा, "यूपी में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही। विश्वविद्यालयों में छात्र संघों पर प्रतिबंध है ताकि छात्र रोजगार का सवाल न उठा सकें। ये महाजुटान शिक्षा और रोजगार को एक ही लड़ाई के दो हिस्से के तौर पर जोड़ रही है।"

भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जय प्रकाश नारायण ने कहा,"आजमगढ़ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की धरती रही है। उसी तरह आज शिक्षा और लोकतंत्र पर नया हमला है। जब गांधी भवन जैसे संस्थानों पर बनारस में बुलडोजर चल सकता है, तो हमें समझना होगा कि यह लड़ाई सिर्फ क्लासरूम की नहीं, संविधान और लोकतंत्र बचाने की है।"

आइसा आजमगढ़ के संयोजक कॉमरेड अभिषेक ने कहा, "आजमगढ़ में DAV, शिब्ली समेत कई कैंपस में छात्रों की आवाज दबाई जा रही है, विवेक यादव पर RSS के विरोध पर फर्जी मुकदमा इसका उदाहरण है। हम कैंपस से गांव तक इस लड़ाई को ले जाएंगे।"

कार्यक्रम में कोरस के साथी समता, रुनझुन, बन्टू, अंकुर द्वारा जनगीत प्रस्तुत किए गए, संचालन प्रदेश सचिव शशांक ने किया।

कार्यक्रम में छात्रों-युवाओं के अलावा  वसीउद्दीन, रविन्द्र नाथ राय, अनिल राय, अशोक राय, फहीम, हेमन्त कुमार, कल्पनाथ यादव, सत्यम प्रजापति, विमला यादव, बृजेश राय, विरेन्द्र यादव, राजशेखर यादव, सुदर्शन, रामकृष्ण, रामजीत प्रजापति, मुन्शी प्रजापति, रामाश्रय निषाद, अरबिन्द गौतम, दिनेश यादव समेत कई वकील, पत्रकार, बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

   द्वारा
 आइसा,
आजमगढ़ इकाई