• By Satyam Prajapati
  • 0 Comments
  • 48 Views
  • साहित्यिक
  • 31 Aug, 2026

पुस्तक ‘जिन्दगी तुम बिन अधूरी’ का भव्य लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी सम्पन्न

आजमगढ़ के बयासी (चण्डेश्वर) में कवि रोहित राही की पुस्तक ‘जिन्दगी तुम बिन अधूरी’ का भव्य लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। साहित्यकारों और कवियों की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में काव्य प्रस्तुतियों ने साहित्यिक माहौल को जीवंत बना दिया।

‘जिन्दगी तुम बिन अधूरी’ से सजी साहित्य की यादगार शाम

आजमगढ़। बयासी (चण्डेश्वर), आजमगढ़ में 30 अगस्त 2026 को कवि रोहित राही की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘जिन्दगी तुम बिन अधूरी’ का भव्य लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। पुस्तक का प्रकाशन स्पीच पब्लिकेशन्स द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भूषण श्री राजाराम सिंह ने की। कार्यक्रम का संयोजन कवि महेन्द्र मृदुल ने किया, जबकि लोक कवि श्री लालबहादुर चौरसिया ‘लाल’ ने अपने प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सम्मानित सदस्य श्री सत्येन्द्र बारी रहे। उनके साथ उपस्थित अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार एवं संचालक श्री संजय कुमार पाण्डेय ‘सरस’ ने अपनी सरस वाणी से किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, लोक कवि श्री बालेदीन बेसहारा, डा. रुद्रनाथ चौबे ‘रुद्र’, डा. अनिल कुमार द्विवेदी, श्री सुभाषचन्द यादव (जिलाध्यक्ष, अटेवा आजमगढ़), साहित्यकार श्री इन्द्रसेन सिंह (प्रवक्ता), एडवोकेट श्री संतोष श्रीवास्तव, कवि श्री सोहनलाल गुप्ता, श्री कृष्णदेव ‘घायल’ तथा श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह ‘चांस’ सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार एवं अतिथि उपस्थित रहे।

काव्य गोष्ठी में जनपद के अनेक कवियों, साहित्यकारों एवं गजलकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इनमें श्री राजनाथ यादव ‘राज’, श्री जितेन्द्र कुमार ‘नूर’, श्री अभिराज बेदर्दी, श्री राजकुमार ‘आशीर्वाद’, श्री घनश्याम यादव (जे.ई.), सुरों के बादशाह श्री पारसनाथ यादव, श्रीमती अनीता ‘राज’, सुश्री कंचन लता, श्री महेन्द्र मौर्य, श्री नागेन्द्र यादव, श्री रोहिताश तथा श्री अमिताभ बागी प्रमुख रूप से शामिल रहे। कवियों की रचनाओं और प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।

https://speechpublications.com/book-details/zathaga-tama-bna-athhara-zindagi-tum-bin-adhoori

कार्यक्रम में स्पीच पब्लिकेशन्स के संयोजक श्री सत्यम प्रजापति, पुस्तक के मुद्रक श्री आशीष दूबे, साहित्य प्रेमी श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविन्द शर्मा, डा. शिवपूजन मौर्य, एडवोकेट श्री रामदरश यादव, अटेवा आजमगढ़ के कोषाध्यक्ष श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा, श्री मनोज कुमार मौर्य, श्री दिनेश कुमार यादव, श्री योगेन्द्र यादव, श्री दिनेश कुमार (प्रवक्ता) तथा बयासी ग्राम के श्री बृजेश श्रीवास्तव, श्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्री संतोष बारी, श्री अमरनाथ बारी, श्री राकेश बारी, श्री दिनेश बारी, श्री रूपक सिंह, श्री अश्वनी दूबे सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों ने कवि रोहित राही को उनकी पुस्तक ‘जिन्दगी तुम बिन अधूरी’ के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके साहित्यिक जीवन की निरंतर प्रगति की कामना की। उपस्थित साहित्य मनीषियों ने कहा कि साहित्य समाज को संवेदनशील बनाने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा ऐसे साहित्यिक आयोजनों से नई पीढ़ी को रचनात्मक दिशा मिलती है।

कार्यक्रम के आयोजकों एवं पुस्तककार की ओर से सभी अतिथियों, कवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा साहित्यप्रेमियों के प्रति सादर आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया। साथ ही, विषम परिस्थितियों के कारण कार्यक्रम में शामिल न हो पाने वाले कवियों एवं साहित्यकारों की अनुपस्थिति भी महसूस की गई और उनके प्रति शुभेच्छा व्यक्त की गई।